February 1, 2026

PM Kisan status 2025- 21st installment release date & Beneficiary List

Pmkisan 21 installment
DetailInformation
Scheme NamePradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-Kisan)
Installment Number21st
Payment AmountRs 2,000
Expected Release Date12-13 November 2025
Total Annual BenefitRs 6,000 (3 installments)
Payment ModeDirect Bank Transfer
BeneficiariesSmall and Marginal Farmers
Official Websitepmkisan.gov.in

PM Kisan Yojana 2019 की एक योजना है जिसमें प्रति वर्ष किसानों को 6 हजार रुपये 3 किस्तों में दिए जाते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि गरीब किसान जो खाद और बीज के पैसे नहीं जमा कर पा रहे उनकी आर्थिक मदद की जाए। इसकी 20वीं किस्त और अब तक की आखिरी किस्त 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री ने वाराणसी से जारी किया। इस दिन बड़े बड़े नेता और मंत्री देश के प्रमुख जगहों पर किसानो के साथ उपस्थित रहे जैसे कि पटना मे तत्कालीन कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहे वाराणसी मे UP के तत्कालीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे।

PM Kisan 21st Installment Date

जल्द ही 21वीं किस्त भी जारी होने वाला है। उम्मीद यह थी कि दीवाली के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को लॉन्च के रूप में देंगे। अभी खबर ऐसी है कि 12-13 नवंबर 2025 से पहले इस किस्त को भारत सरकार द्वारा जारी कर दिया जाएगा।

PM Kisan Beneficiary List

20वीं किस्त के दौरान यह भी देखा गया है कि बहुत सारे किसानों को पैसे नहीं आए हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। उनमें से कुछ प्रमुख कारण हैं:

  1. PM Kisan Registration 2025: पति-पत्नी अगर दोनों लोगों इस योजना का लाभ ले रहे हैं तो उनमें से किसी एक आना बंद हो गया है। इस योजना के अंतर्गत परिवार के किसी एक सदस्य को ही लाभ मिल सकता है (परिवार का मतलब है – पति-पत्नी और नाबालिग बच्चे)
  2. PM Kisan eKYC Online: eKYC का पूर्ण न होना। प्रति वर्ष eKYC किया जाता है ताकि यह पता चल सके कि कितने किसान जीवित हैं और कितने मृत हैं। और इसी को देखते हुए अगली किस्त दी जाती है। अगर आपने eKYC नहीं करवाया है तो कृपया जल्दी से जल्दी नजदीकी ब्लॉक में जाके eKYC करवाना सुनिश्चित करें।
  3. PM Kisan Aadhaar Link Problem: आधार का जुड़ा नहीं होना भी एक कारण हो सकता है कि आपको पी. एम. किसान का लाभ नहीं मिल रहा है। इस कार्य को समय करवाना आवश्यक है।

PM Kisan Status Check 2025

ऐसे ही और भी कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको जानना है कि किस वजह से आपके पैसे नहीं आ रहे हैं या इस बार नहीं आए हैं तो आप https://pmkisan.gov.in पर चेक कर सकते हैं। अगर आप चेक करने की विधि नहीं जानते हैं तो आप नीचे दिए गए लिंक पर जाके YouTube वीडियो के माध्यम से समझ सकते हैं।

PM Kisan Yojana Apply Online

पी. एम. किसान का लाभ अब तक नहीं लिया? लेना चाहते हैं?
आपको बताते हैं आवेदन कैसे करते हैं और कौन आवेदन कर सकता है।

  1. आपकी उम्र 2019 से पहले 18 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए तब ही आप इस योजना का लाभ लेने योग्य हैं क्योंकि यह योजना फरवरी 2019 में आई थी।
  2. आपके नाम पर निजी खेती (रैयत जमीन) होनी चाहिए वो भी फरवरी 2019 से पहले। पिताजी या दादाजी के खेतीपान अगर आपके पास है तो उससे काम नहीं बनेगा। जमीन आपके नाम पर ही होनी चाहिए जिसे लाभ लेना है।

पूर्व में ऐसा था कि आपके पिताजी के नाम से जमीन है और वंशावली है तो आप पी. एम. किसान योजना का लाभ ले सकते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं है आपके नाम पर रैयत जमीन जरूरी है।

  1. अब आप आधार इन ऊपर की दोनों शर्तों को पूरा कर देते हैं तब आता है आखिरी काम, अब आपको जरूरत होगी एक फार्मर ID की। फार्मर ID आपके ब्लॉक के कर्मियों द्वारा बनाया गया एक ID है जिससे आपको किसान के रूप में पहचान होगी। फार्मर ID बनाने में आपको 1 दिन भी लग सकता है और एक हफ्ता भी लग सकता है।

PM Kisan Farmer ID Kaise Banaye

ये सारे काम करने के बाद अब आप सीधे नजदीकी CSC (सहज सुविधा केन्द्र) पॉइंट पर आवेदन करवा सकते हैं या फिर आप https://pmkisan.gov.in के वेबसाइट पर जाके रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं और नहीं समझ आये तो आप इस YouTube वीडियो की मदद ले सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *